Home Rajasthan मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया सीमावर्ती जिलों का दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया सीमावर्ती जिलों का दौरा

454
0

राजस्थान ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के सीमावर्ती जिलों के दौरे पर रहे। दौरे के दूसरे और आखिरी दिन गहलोत ने रामदेवरा में रामसा पीर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेष की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सरहदी जिलों के दौर पर निकले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर के खाजूवाला पहुंचे। जहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान गहलोत ने बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों से बातचीत कर जहां सीमा के हालात की समीक्षा की, वहीं उनके हौसलों की तारीफ भी की। खाजूवाला में गहलोत ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। सरहदी इलाके खाजूवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में जो माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जवानों की हौसला अफजाई करें। जिससे उन्हें लगे कि यहां की सरकार और जनता भी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे बीएसएफ के जवानों को गर्मी में लू के थपेड़े और सर्दी में शीतलहर की चुभन सहनी पड़ती है, उसके बावजूद इनका हौसला काबिले तारीफ है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here