Home Politics मुख्यमंत्री गहलोत- कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए सालाना

मुख्यमंत्री गहलोत- कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए सालाना

343
0

 जालोर।  सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार रतन देवासी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने हिन्दू बनने का ठेका ले लिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी को फेंकू कहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। सभी वर्ग इनसे डरा हुआ है।
कांग्रेस ने सभी वर्गों से पूछ कर घोषणा पत्र बनाया है। मोदी जी दे रहे हैं साल के छह हजार रुपए और कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए। आजादी के बाद पहली बार ऐसा काम होगा। राज्य सरकार ने बालिकाओं के लिए कॉलेज तक की शिक्षा माफ कर दी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here