दा एंगल।
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर आज कीर्तन का दरबार सजा है। गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सीएमआर में धन-धन साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें आगमन पर्व के निमित्त कीर्तन दरबार का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास पर हो रहे इस शबद कीर्तन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मंत्री, विधायक और नेतागण मौजूद हैं। शबद कीर्तन में राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद हैं।
धन-धन साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें आगमन पर्व के निमित्त कीर्तन दरबार https://t.co/HLdysisbog
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 4, 2019
इस अवसर पर सभी धर्मोंं के धर्मगुरु भी मौजूद हैं। इस कीर्तन दरबार में आरसीए अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत भी मौजूद हैं। शबद कीर्तन में सिख संगत गुरुनानक के कीर्तन कर रही है। शबद कीर्तन के बाद सुखमणि साहब, कीर्तन दरबार, कीर्तन साहब के रागी जत्था गुरु की महिमा का शबद कीर्तन करेंगे। शबद कीर्तन के बाद गुरु का सामूहिक लंगर होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग लंगर का लुत्फ उठाएंगे।