Home Politics मुख्यमंत्री ने अक्षय ऊर्जा दौड़ को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने अक्षय ऊर्जा दौड़ को दिखाई हरी झंडी

947
0

जयपुर: राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आज राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री और डिजिटल क्रांति के जनक राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में अक्षय ऊर्जा दौड़ का आयोजन किया गया। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग से शुरू हुई इस अक्षय दौड़ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर गहलोत ने सभी से राजीव गांधी के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, उपमुख्य सचेतक महेश जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी का उत्साह देखते ही बनता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here