Home National मॉब लिंचिंग पर दिल्ली में क्या बोले सीएम गहलोत…

मॉब लिंचिंग पर दिल्ली में क्या बोले सीएम गहलोत…

529
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

राजस्थान विधानसभा में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग पर बिल पास हो चुका है। मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘राजस्थान, मणिपुर के बाद ऐसा पहला राज्य है जिसने मॉब लिंचिंग पर कानून बनाया है और ऑनर किलिंग पर कानून बनाने वाला पहला राज्य है।
आज जिस रूप में मॉब लिंचिंग की घटनाये पूरे देश में बढ़ती जा रही है। ये एक चिंता का विषय है। इसलिए हमारी सरकार ने पहल करते हुए इस कानून को लागू करवाया है। उम्मीद है की लोग इस कानून के बारे में समझेंगे।किसी को गलतफहमी के कारण जान से मार देना ये सबसे बड़ा पाप है।
मैं उम्मीद करता हूं लोग सरकार की भावनाओं को समझेंगे और भविष्य में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग की घटना न हो। कानून तोड़ने का हक किसी को नहीं है। अपने मान-सम्मान के लिए आप किसी की हत्या करदो अगर यही सोच सबकी रहेगी तो कोई कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा।’ आपको बता दे मुख्यमंत्री अभी दिल्ली दौरे पर गए हुए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 जुलाई को राज्य के बजट पर बहस का जवाब देते हुए कानून बनाने के लिए अपनी सरकार की मंशा की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here