Home Rajasthan राजधानी में फिर रफ्तार का कहर, कार सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को...

राजधानी में फिर रफ्तार का कहर, कार सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, गंभीर घायल

423
0

जयपुर: राजधानी में रफ्तार का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले जेडीए चैराहे पर हुए दो हादसे हुए थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आई। ट्रैफिक पुलिस के करीब 200 पुलिसकर्मियों ने शहर के 20 प्रमुख स्थानों पर चैकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस ने शराब के नशे में चूर होकर गाड़ियां दौड़ा रहे 100 ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई कर उनके वाहन जब्त कर लिए। यह सारा अभियान एसीपी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में किया गया था। लेकिन आज फिर अनियंत्रित कार ने पृथ्वीराज टी प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को मार टक्कर मार दी। घटना में ट्रैफिक कांस्टेबल मगन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रैफिक कांस्टेबल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार चालक फरार गया। पुलिस ने कार की तलाष शुरू कर दी है। भागते समय कार सवार ने दो लोगों को मारी भी टक्कर मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here