Home Politics राजीव गांधी की जयंती पर इमोशनल हुई प्रियंका, बोली-इससे कोई फर्क नहीं...

राजीव गांधी की जयंती पर इमोशनल हुई प्रियंका, बोली-इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की…

497
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वीं जयंती पर आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में प्रियंका ने अपने पिता द्वारा मिली सीख के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- ‘मेरे पिता से मैंने सीखा कि कैसे लोगों की बातों को सुना जाए, अपने दिल में उनके लिए कैसे जगह बनाई जाए, भले ही वे मुझसे कितने भी अलग और विरोधाभासी हों। मैंने उनसे सीखा कि कैसे हंसते रहना और चलते रहना है, भले ही रास्ता कितना भी कठिन हो।’

प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट के साथ अपनी और पिता राजीव गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ई ई कमिंस की कविता लिखी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” बता दें कि कांग्रेस राजीव गांधी की जयंती वाले दिन को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाती है। साल 1944 में आज ही के दिन राजीव गांधी का जन्म हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here