Home Politics राबड़ी देवी ने लांघी सारी मर्यादाएं

राबड़ी देवी ने लांघी सारी मर्यादाएं

398
0

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता राबड़ी देवी ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  जल्लाद तक कह दिया है। मीडिया ने जब प्रियंका गांधी के दुर्योधन वाले बयान पर राबड़ी देवी से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। जब ये लोग (बीजेपी वाले) रातों रात पत्रकार और जज की हत्या करवा सकते हैं तो उन्हें (प्रियंका को) दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। राबड़ी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि ये लोग (बीजेपी वाले) जल्लाद हैं। राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना साधते हुए उन्हें भी जल्लाद कहा। साथ ही बीजेपी और जेडीयू को गंदी नाली और बाथरूम का कीड़ा तक बता दिया।

राबड़ी देवी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने दुर्योधन बोलकर गलती कर दी है। उनको किसी और भाषा का प्रयोग करना चाहिए। इसी दौरान राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को जल्लाद कह दिया। साथ ही आरोप लगाया कि जज और पत्रकार को रातों-रात उठाकर मार दिया जा रहा है। इसके अलावा राबड़ी देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में विकास लेकर आए थे और विनाश कर जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं किया है।

राबड़ी देवी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। यह हताशा में दिया गया बयान है। प्रधानमंत्री को जल्लाद कह देना यह बहुत ही आपत्तिजनक है। इसकी घोर निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री का पद सम्मानित होता है। ऐसे बयान देने का मतलब है कि राबड़ी देवी ने 40 सीटों पर हार स्वीकार कर ली है। नित्यानंद राय ने कहा कि राबड़ी देवी जल्लाद कह रही हैं, लेकिन बिहार की और देश की जनता नरेंद्र मोदी को मसीहा मान रही है। हारने वाले लोग अनाप-शनाप बोलते हैं और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हैं। जिनकी जैसी सोच होती है वैसे ही शब्दों का उपयोग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here