Home National रायबरेली-अमेठी के दो दिन के दौरे पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी

रायबरेली-अमेठी के दो दिन के दौरे पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी

941
0

यूपीए की चेयरपर्सन एवं सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर सोमवार को रायबरेली-अमेठी पहुंच रही हैं। सोनिया गांधी जहां केवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी वहीं प्रियंका गांधी रायबरेली में दो और राहुल गांधी अमेठी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन इंद्रेश विक्रम सिंह ने बताया कि सोनिया एवं प्रियंका गांधी विशेष विमान से सोमवार को फुरसतगंज हवाई अड्डे दोपहर करीब दो बजे पहुंचेंगी। फुरसतगंज नहर कोठी पर अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सोनिया गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस चली जाएंगी। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

राहुल गांधी 24 को बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में करेंगे सभा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को बृजेन्द्र स्वरूप पार्क के मंच से दहाड़ेंगे। उनकी जनसभा के स्थान को रविवार को एसपीजी की टीम ने निरीक्षण के बाद हरी झंडी दे दी। साथ ही नगर आयुक्त ने प्रस्ताव मिलने के बाद एनओसी की भी औपचारिकता पूरी कर दी है। एसपीजी की टीम ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक सियाराम पाल, मदन मोहन शुक्ल और कांग्रेस पार्षद दल के पूर्व नेता अशोक तिवारी के साथ पहले मोतीझील का मुआयना किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here