Home National राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 112 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 112 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

563
0

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर इस साल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इससे पहले 11 मार्च को राष्ट्रपति ने एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार दिए थे।

एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया राष्ट्रपति ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया। भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें-लोकगायिका तीजन बाई पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित

राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा। बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here