Home Politics राहुल गाँधी के लिए खून से लिखा पत्र..

राहुल गाँधी के लिए खून से लिखा पत्र..

463
0
लखनऊ
लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने पर तुले राहुल गाँधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। प्रियंका गांधी से लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज राहुल गांधी को मनाने में जुटे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को अपने खून से लिखकर पत्र भेजा है। कांग्रेस नेता शैलेंद्र तिवारी उर्फ बब्लू ने लिखा है कि हम तमाम नौजवान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपके नेतृत्व जरूरत है। आपसे निवेदन है आप कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहें। आपके नेतृत्व में हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता अपने खून के एक-एक कतरे तक आपके साथ रहेंगे। हम आपके साथ हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी लिखा कि हमें राजीव गांधी की शहादत याद है, इसलिए हम सब आपके साथ हैं। हमें आपकी जरूरत है।
इस्तीफा न देने का दबाव
यूपी यूनिट की तरफ से भी दबाव बनाया जा रहा है कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा न दें। इसी कारण राज्य इकाइयों के प्रमुख पार्टी के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश कर रहे हैं। अबतक पार्टी के कई प्रदेश अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण पद संभाल रहे नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को दे दिया है। इस्तीफा देनेवालों में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, पंजाब से सुनील जाखड़, यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here