Home National लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण तय करेगा भाजपा का भविष्य

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण तय करेगा भाजपा का भविष्य

350
0

नई दिल्ली: देश भर में 7 राज्यों की 51 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। अब तक देश में लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। चार चरणों के बाद मतदान के बाद लोकसभा की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हो चुकी है, लेकिन पांचवां चरण भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने 51 में से 40 सीटें जीती थी। जिसमें राजस्थान की 25 में से 25 और मध्य प्रदेश 29 सीटों में 27 सीटों पर भाजपा को बंपर जीत मिली थी। राजस्थान में दोनों चरणों का मतदान हो चुका है जबकि मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान होना बाकी है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा के लिए यहां आरपार की स्थिति बनी हुई है। यह पांचवां चरण भाजपा की दशा और दिशा को तय करेगा। जहां बात करें कांग्रेस की तो 2014 के चुनाव में सिर्फ दो ही सीटों पर विजय मिली थी तो उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। जबकि भाजपा की साख दांव पर लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here