Home Politics वसुंधरा राजे के संदेश ने भाजपा में मचाई खलबली

वसुंधरा राजे के संदेश ने भाजपा में मचाई खलबली

104
0
वसुंधरा राजे के संदेश ने भाजपा में मचाई खलबली

The Angle

जयपुर।

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आज पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज शुभ दिवस है। मदन राठौड़ को बहुत सारी शुभकामनाएं। मदन राठौड़ ने मेरे साथ काम किया, ये धैर्यवान हैं। धैर्य के कारण ही आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। राजनीति के अंदर उतार-चढ़ाव आता रहता है। हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। राजनीति में तीन चीज बेहद अहम हैं- पद, मद और कर्म। पद और मद अस्थाई हैं, जबकि कर्म अहम है। अच्छा काम करोगे तो लोग याद करेंगे। पद का मद हो जाता है तो कद नहीं रहता। राजे ने कहा कि मदन राठौड़ पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता हैं जो कभी पद का मद नहीं करेंगे।

वसुंधरा राजे बोलीं- धन से नहीं मन से काम करता है पार्टी का कार्यकर्ता

उन्होंने आगे कहा कि मेरे नजरिए में सबसे बड़ा पद जो है जनता की चाहत, जन का विश्वास है। ये पद कोई नहीं मिटा सकता। पद का मद नहीं लाना चाहिए। मुझे कार्यकर्ता के साथ रहने का सौभाग्य मिला है। हम सबकी मेहनत से आज बीजेपी बड़ी पार्टी बन गई है। हमारा कार्यकर्ता धन से नहीं मन से काम करता है। विचार धारा की मशाल को आगे लेकर जाता है। मुझे भी विशाल परिवार के सदस्य बनने का सौभाग्य मिला है। बीजेपी हमारा परिवार है।

इस परिवार को जोड़िए- पूर्व सीएम

वसुंधरा राजे ने कहा कि मदन राठौड़ को बड़ा दायित्व मिला है। इस परिवार को जोड़िए। एक मुख होकर काम करे। सब मिलकर कार्य करेंगे। बहुत मुश्किल काम है आसान नहीं है। दोनों मिलकर काम करेंगे ये विश्वास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here