Home Politics वसुंधरा राजे ने विरोधियों पर कसे तंज, इशारों-इशारों में दे डाली बड़ी...

वसुंधरा राजे ने विरोधियों पर कसे तंज, इशारों-इशारों में दे डाली बड़ी नसीहत

194
0
वसुंधरा राजे ने विरोधियों पर कसे तंज, इशारों-इशारों में दे डाली बड़ी नसीहत

The Angle

उदयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने वे ऋषभदेव मंदिर में जैन संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज के ज्ञान गंगा महोत्सव में शिरकत की। यहां राजे ने कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत है हिंसा रहित जीवन, लेकिन हिंसा की परिभाषा सिर्फ़ हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही नहीं, किसी का दिल दुखाना, किसी का दिल तोड़ना, किसी की आत्मा को सताना भी है।

वसुंधरा राजे बोलीं- जैसा बोओगे, वैसा काटोगे

वसुंधरा राजे ने ये भी कहा कि राजनीति में सबसे बड़ी धन दौलत जनता का प्यार है, जो उन्हें निरंतर मिल रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि जैन धर्म का सिद्धांत जीओ और जीने दो है, लेकिन कई लोगों ने इसे उलट दिया है। जीओ और जीने मत दो। यानी ख़ुद तो जीओ, लेकिन दूसरों को जीने मत दो। ऐसा करने वाले वाले भले ही थोड़े समय खुश हो जाये, पर वे हमेशा सुखी नहीं रह सकते। क्योंकि जैसा बोओगे-वैसा काटोगे।

सभी से की देश के विकास में योगदान देने की अपील

वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए, सभी लोग भारत के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने दो पंक्तियाँ भी सुनाई-काश ऐसी बारिश आये, जिसमें अहम डूब जाए, मतभेद के किले ढह जाएं, घमंड चूर-चूर हो जाए, गुस्से के पहाड़ पिघल जाए, नफरत हमेशा के लिए दफ़न हो जाये और सब के सब, मैं से हम हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here