Home National हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल

हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल

701
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दोनों राज्यों में विधानसभा की तारीखों का ऐलान हो गया है। दोनों जगह 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। दोनों राज्यों की 378 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया।
महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु

दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने की। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है। 7 अक्टूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख रखी गई है। इसके अलावा कई राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा। उपचुनाव का परिणाम भी 24 अक्टूबर को जारी होगा।

आदर्श आचार संहिता लागू

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वर्तमान सरकार न तो कोई नई घोषणा कर सकेगी और ना ही कोई नई योजना लागू कर पाएगी। सरकार कोई वादा भी नहीं कर पाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर और महाराष्ट्र का नौ नवंबर को खत्म हो रहा है। हरियाणा की कुल 90 सीटों में से 47 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस, आईएनएलडी 20 और अन्य आठ सीटों पर काबिज हैं। वहीं महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य 20 सीटों पर कब्जा हैं।

विधानसभा चुनाव में खर्चे की सीमा 28 लाख

चुनाव आयोग ने सभी जगह सख्ती से आचार संहिता के पालन की बात कही है। प्रेसवार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने बताया कि आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देने पर प्रत्याशी का पर्चा खारिज होगा। आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की है। आदर्श आचार संहिता के पालन व चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी। चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों को अपने हथियार जमा कराने होंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग ने प्रचार में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here