Home National श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद अब गोवा में बढ़ाई गयी...

श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद अब गोवा में बढ़ाई गयी सुरक्षा

485
0

गोवा. श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल बम धमाकों के बाद अब भारत भी सतर्क हो गया है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत पुलिस प्रशाशन को कड़े निर्देश दिए हैं की गोवा के गिरिजाघरों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाये इसके साथ ही गोवा में गिरिजाघरों की सुरक्षा बढ़ाई गयी है। ये कदम देशी विदेशी सैलानियों की सुरक्षा के लिए उठाये गए हैं। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा की गिरिजाघरों के इर्द गिर्द सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गयी है। गोवा को अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत है क्यूंकि राज्य में गिरिजाघरों की संख्या ज्यादा है। आपको बता दें कि श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर चर्चों और होटलों में 8 धमाके हुए थे। श्रीलंका में हुए बम धमाकों में मरने वालों का आंकड़ा 290 तक पहुंच गया है, जबकि करीब 500 अन्य लोग घायल हैं। अभी तक यहां 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पहला धमाका कोलंबो के कोच्चिकड़े स्थित सेंट एंथनी चर्च में हुआ, इसके बाद नेगोंबो के कटुवपिटिया स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टीकलोआ स्थित चर्च में धमाके हुए। इनके अलावा कोलंबो के फाइव स्टार होटलों शांगरी ला, किंग्सबरी और सिनेमन ग्रैंड में भी ब्लास्ट हुए। आठ में से शुरुआती छह धमाके लगभग एक ही समय पर सुबह 8:45 बजे हुए। बाकी दो धमाके दोपहर में दो से ढाई बजे के बीच कोलंबो में हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here