Home Education साइकिलों के भगवा रंग पर सरकार के बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश...

साइकिलों के भगवा रंग पर सरकार के बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़

42
0
साइकिलों के भगवा रंग पर सरकार के बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़

The Angle

जयपुर।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 9वीं की छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल के रंग में बदलाव करने का फैसला किया है, लेकिन इस फैसले पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज करा दी है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी जबरन करोड़ों रुपए खर्च कर साइकिलों का रंग बदल कर शिक्षा में भगवाकरण करना चाह रही है। कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर बीजेपी ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस को त्याग और तेज का प्रतीक भगवा रंग से परहेज क्यों ?

मदन राठौड़ बोले- उन्होंने भी सरकार में आते ही साइकिलों का रंग बदला था

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में काली साइकिल दी जाती थी, अब हमारी सरकार अगर उनका कलर केसरिया करके दे रही है तो उसे कांग्रेस को इतनी आपत्ति क्यों हैं ? पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं कि करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। उन्होंने भी सरकार में आते ही रंग बदला था, फिर उनसे तो कोई सवाल नहीं पूछता। मेरा सवाल तो कांग्रेस से है कि उन्हें भगवा रंग से इतना परहेज क्यों है ? भगवा रंग त्याग और तेज का प्रतीक है।

साइकिलों का रंग बदलने को लेकर कांग्रेस के बयानों पर जताई आपत्ति

जब यह बार-बार भवन का नाम बदलकर राजीव गांधी के नाम पर कर देते हैं, तब इनसे सवाल क्यों नहीं किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह दो तरीके का व्यवहार ठीक नहीं है। उनकी की तो ये फितरत जो गई बस बयानबाजी करकर सुर्खियों में बने रहे। राठौड़ ने कहा कि केसरिया तो एक प्रतीक है, वो रात को भी सपने में भगवा-भगवा कहते रह जाएंगे और हम पनपते जाएंगे। बता दें प्रदेश की भजनलाल सरकार सरकारी स्कूल की छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल का रंग अब केसरिया कर दिया गया है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल का रंग काला हुआ करता था।

लालसोट विधायक और मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आरोप-प्रत्यारोप पर रखी बात

लालसोट से भाजपा विधायक रामबिलास मीणा और यूडीएएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बीच हुए आरोप-प्रत्यारोप पर अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारे यहां सरकार अच्छे से काम कर रही है। दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं है। विधायक से मेरी बात हुई हैं। रामबिलास मीणा झाबर सिंह खर्रा साहब का बहुत आदर करते हैं। हमारे यहां सरकार अच्छा काम कर रही है।

किसी के बीच कोई नाराजगी नहीं- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि विपक्ष तो कभी नहीं कहेगा कि सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन हमारे विधायक, मंत्री और सरकार काम कर रही है। किसी के बीच में कोई न नाराजगी है और नहीं कोई विवाद है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार दिन-रात जनता की सेवा के लिए काम कर रही है और इसमें सभी जनप्रतिनिधि सरकार का साथ दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here