Home National साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से भाजपा परेशान…

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से भाजपा परेशान…

463
0

दा एंगल।

भोपाल।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा नेताओं के निधन पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है। जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद खबर आई थी कि उन्हें पार्टी ने नोटिस जारी किया है।

अब इस खबर को मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने खारिज कर दिया है। पराशर ने प्रज्ञा को नोटिस जारी होने वाली रिपोर्ट्स का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है। यह खबर झूठी है। पार्टी का कहना है कि हालिया महीनों में उनके दिए बयान से नेतृत्व शर्मिंदा है।  भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने ठाकुर को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने दोबारा इस तरह का विवादित बयान दिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here