Home National सीएम अशोक गहलोत बनाएंगे बीकानेर हाउस को राजस्थान का फेस

सीएम अशोक गहलोत बनाएंगे बीकानेर हाउस को राजस्थान का फेस

479
0

नई दिल्ली।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली के दौरे रहे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बीकानेर हाउस का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीकानेर हाउस को दिल्ली में राजस्थान का फेस बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बीकानेर हाउस में एक आर्ट गेलेरी भी बनाई जाएगी। गहलोत ने बताया कि दिल्ली में देश-विदेश के लोग बीकानेर हाउस में आकर राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, कला व संस्कृति को देखने में उत्सुकता दिखा रहे हैं।

साथ ही राजस्थान के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाने में रूचि ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बीकानेर हाउस का निरीक्षण किया और वहां एक ही परिसर में चल रहे राजस्थान- सरकार के कार्यालयों एवं विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।

उन्होंने बीकानेर हाउस के अधिकारियों से उनके कार्यालयों की गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद गहलोत ने कहा कि बीकानेर हाउस दिल्ली में ’गेट वे ऑफ़ राजस्थान’ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here