Home Angle आदिवासियों के लिए क्या बोले CM अशोक गहलोत…

आदिवासियों के लिए क्या बोले CM अशोक गहलोत…

751
0

दा एंगल।

जयपुर।

सीएम अशोक गहलोत आज सुबह सवेरे भाजपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को श्रद्धांजलि दी और वहां से वे हेलीकाप्टर से डूंगरपुर रवाना हुए। जहा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। डूंगरपुर में आज आदिवासी किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया कर्मियों से कहा आदिवासियों के दिलो में कांग्रेस बसी है और हमारे दिलो में आदिवासी बसे है।

इसके साथ उन्होंने बजट को लेकर कहा की बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी है और गुरुवार को विधायक दलों की बैठक होगी जिसमे राजस्थान के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओ पर ध्यान दिया जाएगा। इस सम्मेलन के दौरान मंत्री रघु शर्मा, मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री अर्जुनलाल बामणिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

तेज गर्मी और उमस के बावजूद इस किसान सम्मलेन में भारी संख्या में आदिवासी महिलाएं और किसान पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here