Home National सीएम गहलोत ने दिया बेरोजगारों को तोहफा…

सीएम गहलोत ने दिया बेरोजगारों को तोहफा…

503
0

दा एंगल।

जयपुर।

प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। बेरोजगार बहुत दिनों से इस भर्ती की आस लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस भर्ती की अभ्यर्थना जारी करेगा। इसके बाद इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार ने पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन उनमें से एक भी पद पर भर्ती नहीं की। हमने अब दो हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दे दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व के कामों को भी गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here