Home Business सुंदर पिचाई की नेतृत्व क्षमता को लेकर गूगल के कर्मचारियों में भरोसा...

सुंदर पिचाई की नेतृत्व क्षमता को लेकर गूगल के कर्मचारियों में भरोसा कम हुआ है।

654
0
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के सालाना आतंरिक सर्वे में यह तथ्य उजागर हुआ है।गूगल के चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर (CEO) सुंदर पिचाई और उनकी टीम पर कंपनी के कर्मचारियों का भरोसा घट गया है। पहले के मुकाबले यह मानने वालों की संख्या कम हो गई है कि यह टीम भविष्य में प्रभावशाली नेतृत्व देने में सक्षम है। यह बात एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।
2018 के अंत में, हर चार में से 3 (74%) कर्मचारियों ने कहा कि वे पिचाई की नेतृत्व क्षमता को लेकर सकारात्मक है। एक साल पहले 92 फीसदी कर्मचारियों ने सकारात्मक जवाब दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह तथ्य गूगल के ताजा वार्षिक सर्वे में उजागर हुआ है।

सर्वे का परिणाम जनवरी में आतंरिक रूप से साझा किया गया था। इसके मुताबिक, गूगल के कर्मचारियों का भरोसा 6 साल के सर्वाधिक निचले स्तर पर है।

यह तथ्य भी सामने आया है कि मेहनताना को लेकर भी कर्मचारियों की संतुष्टि में कमी आई है। एक साल पहले 64 फीसदी कर्मचारी संतुष्ट थे तो इस बार महज 54 फीसदी ने सकारात्मक जवाब दिया है।

गौरतलब है कि नवंबर में गूगल के कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। बड़े अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दुनियाभर में गूगल के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने विरोध जताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here