Home National 2019 होगा अब तक का सबसे गर्म साल

2019 होगा अब तक का सबसे गर्म साल

418
0

चिलचिलाती गर्मी और फैनी तूफान के कारण जहां देश में मौसम का हाल बेहाल है। वहीं एक ताजा जारी रिपोर्ट ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि 2019 पिछले 119 वर्षों का सबसे गर्म साल साबित होगा। महाराष्ट्र के अकोला में तो तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नेशनल सेंटर फॉर एनवायरमेंटल इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2019 में विश्व स्तर पर जमीन और समुद्र के तापमान में 0.87 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी गई है। बढ़ते तापमान का असर न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था पर नजर आने लगा है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर है। अलनीनो पर पड़े मौसम के प्रभाव के कारण प्रशांत महासागर की सतह पर तापमान 0.5 डिग्री तक बढ़ा है। देश में इस साल मानसून सामान्य के करीब रहेगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून दीर्घकाल औसत के 96% रहने की संभावना है, जो कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here