Home National आने वाले दिनों में गर्मी करेगी परेशान

आने वाले दिनों में गर्मी करेगी परेशान

374
0

नई दिल्ली: हवा के पैटर्न में बदलाव के चलते भारत के कई भागों में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग कहा कहना है कि तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार देश के कई क्षेत्रों में इस वक्त अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। आज से गर्म हवाएं और भी तेज हो जाएंगी। वहीं नौ और दस मई को उत्तर पश्चिमी भारत के कई भागों में आंधी तूफान आने की संभावना है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल पाएगी, लेकिन इससे पिछले दो दिनों तक सूखे जैसी स्थिति होगी। जिससे मध्यप्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में गर्मी बढ़ जाएगी। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि होगी लेकिन यह नहीं कह सकते कि यहां गर्म लहर वाली स्थित रहेगी या नहीं। गुजरात, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में भी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दो से तीन दिनों में ओडिशा और झारखंड में भी गर्म हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। पिछले दिनों फैनी तूफान के कारण यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उत्तर पश्चिमी भारत में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। सूखे की स्थित के चलते राजस्थान में अगले कुछ दिनों में धूलभरी आंधी आने का अनुमान है। वहीं नौ और दस मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी धूलभरी आंधी आ सकती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं और दक्षिण की ओर से अरब सागर से आने वाली हवाओं को कारण राजस्थान, गुजरात, और मध्य भारत के तापमान में कमी आई है। अब उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवाएं उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here