डुंगरपुर।
डूंगरपुर जेल में एक कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी कन्हैया को दो दिन पहले खून की उल्टियां होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि कै दी कन्हैया चेन स्नेचिंग का शातिर बदमाश था। पुलिस ने उसे 10 अप्रैल को पकड़ा था। जिसके बाद से जेल में बंद था।