Home International कान्स के दूसरे दिन पति निक के साथ रेड कार्पेट पर नजर...

कान्स के दूसरे दिन पति निक के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई प्रियंका…

453
0

कान्स ।

प्रियंका चोपड़ा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। पहले दिन प्रियंका ब्लैक एंड रोज गोल्ड कलर की ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं तो वहीं प्रियंका दूसरे दिन कान्स में रॉयल अंदाज में पति निक के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थी। प्रियंका व्हाइट कलर के नेट गाउन में नजर आईं। उन्होंने चोपर्ड की डिजाइनर डायमंड नेकलेस और इयरिंग्स पहने थे। साथ ही उन्होंने पोनी टेल, स्मोकी आईज और लाइट लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। वहीं निक ने उन्हें मैच करते हुए व्हाइट कलर का फॉर्मल सूट पहना था। रेड कार्पेट पर चलते वक्त निक प्रियंका का काफी ध्यान रख रहे थे। जब हल्की बारिश हुई तो उन्होंने पत्नी के लिए छाता भी खुद ही पकड़ा हुआ था।
इसके अलावा प्रियंका और निक को होटल की बालकनी में पिज्जा खाते हुए भी देखा गया। निक बेहद प्यार से पत्नी को अपने हाथों से पिज्जा खिलाते हुए नजर आए ।पहले दिन प्रियंका ने ब्लैक एंड रोज गोल्ड कलर की ड्रेस के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। उनके दोनों रेड कार्पेट लुक को बेहद पसंद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here