लोकसभा चुनाव. सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 918 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक बजे तक 28 फीसदी मतदान हुआ है। झारखंड में सबसे ज्यादा 42 फीसदी मतदान की खबर है। बिहार में 36 फीसदी और मध्यप्रदेश में 32 फीसदी वोट पड़े हैं। पश्चिम बंगाल में इस चरण में भी हिंसा हुई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आना है।
इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता रविकिशन, सनी देओल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, शिबू सोरेन और पवन कुमार बंसल जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस चरण में बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, उत्तरप्रदेश की 13, प. बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान है। मप्र की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा सीट पर वोटिंग है। इस चरण में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई गोेवा की पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान है। इसके अलावा तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग है।
किस राज्य में कितना मतदान?
राज्य 1 बजे तक
बिहार (8) 36%
हिमाचल (4) 29%
मध्यप्रदेश (8) 32%
पंजाब (13) 28%
उत्तरप्रदेश (13) 26%
बंगाल (9) 36%
झारखंड (3) 42%
चंडीगढ़ (1) 22%