Home Angle LIVE: राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की,कमेटी ने मना किया

LIVE: राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की,कमेटी ने मना किया

373
0
cwc meeting

न्यूज डेस्क,नई दिल्ली.लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

  • राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की। सीडब्ल्यूसी ने मना किया।
  • ऐसी जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने राहुल गांधी को इस्तीफा देने से मना किया। इसके अलावा प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह ने भी राहुल को समझाने की कोशिश की। (टीवी रिपोर्ट्स)
  • ताजा जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कार्यसमिति ने उनका इस्तीफा मंजूर किया या नहीं?
  • इसकी पूरी संभावना है कि राहुल का इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाए। खबरों के अनुसार, सीडब्ल्यूसी ने कहा कि राहुल ही हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी को चुनौती दी।
  • इस बैठक में कांग्रेस को मिली हार की समीक्षा की जाएगी। वहीं पिछले दो दिन से ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
  • हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीपर सुरजेवाला ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। वहीं मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता संजय निरुपम राहुल का बचाव कर चुके हैं।
  • इस बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावे कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, कुमारी शैलजा, एके एंटनी, मीरा कुमार भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here