प्रदेश में बढ़ा अपराध का ग्राफ – राजेन्द्र राठौड़

384
0
जयपुर। 
भाजपा प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान राठौड़ ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आते ही पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिला अपराधों में कांग्रेस सरकार आने के बाद 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वही 26 प्रतिशत जघन्य सहित अन्य अपराधों में वृद्धि हुई है। पूरे राज्य में भय का वातावरण बनता जा रहा है।

वोट की चोट

राजेन्द्र राठौड़ ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। यह पहली बार हुआ है कि राज्य में सत्तारूढ़ दल को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिली हो। कांग्रेस सरकार के सारे वायदे झूठे साबित हुए। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा आमजन की आवाज के लिये निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here