Home National राहुल गांधी ने प.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी…

राहुल गांधी ने प.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी…

341
0

नई दिल्ली।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भारत के समय आजाद हुए अनेक देशों में तानाशाही ने अपनी जड़ें जमा ली, लेकिन भारत में 70 सालों से अधिक समय से लोकतंत्र फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जवाहरलाल नेहरु के द्वारा देश में आधुनिक और स्वतंत्र संस्थाओं के निर्माण के कारण संभव हो पाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “अनेक लोकतांत्रिक देशों में तानाशाही ने जड़ें जमा ली। लेकिन यह जवाहरलाल नेहरू का योगदान है कि देश में 70 सालों से अधिक समय से लोकतंत्र आगे बढ़ रही है। नेहरू ने मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थाओं का निर्माण किया है।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here