नई दिल्ली।
भारत के उत्तर से लेकर दक्षिणी हिस्से तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के जम्मूकश्मीर, हिमाचल, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री के पास पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सर्वोच्च लाल रंग की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी के प्रकोप में कमी आने की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार लू का प्रकोप दो जून तक तब तक बना रहेगा जब तक कि बंगाल की खाड़ी से बहने वाली पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश से होती हुई दिल्ली नहीं पहुंच जातीं। श्रीगंगानगर में मई महीने में तापमान 49 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से 75 साल का रेकॉर्ड टूट गया, जबकि चूरू में तापमान 48 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में तापमान 46 दशमलव 6 दर्ज किया गया। हालांकि भीषण गर्मी और लाल चेतावनी के बीच मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के इस बार उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य से कम रहने की संभावना है।