उत्तराखंड।
हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह नौ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। नौ बजकर 15 मिनट पर गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारे की अगुवाई में दरबार साहिब में लाया गया। इसके बाद सुखमणी का पाठ किया गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का जत्था देर शाम घांघरिया पहुंचा। पहले जत्थे में करीब आठ हजार तीर्थयात्री शामिल हैं। इस वर्ष हेमकुंड साहिब में बर्फबारी अधिक हुई है। सेना ने यात्रा मार्ग खोल दिया है, जो भी कमी होगी, उसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।