Home National गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संभाला अपना...

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संभाला अपना कार्यभार

352
0

नई दिल्ली।

देश के नए गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। दोपहर 12 बजे के करीब दोनों मंत्री अपने मंत्रालय पहुंचे। इसके बाद पहले अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और उनके बाद राजनाथ सिंह ने अपने दफ्तर में मंत्रालय का चार्ज लिया। गृह मंत्रालय में मौजूद अधिकारियों, सांसदों ने अमित शाह का स्वागत किया। गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने के साथ ही उन्होंने अपनी पहली बैठक भी की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने मंत्रालय का प्रभार संभाल लिया। राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here