राजस्व मंडल ने राजस्थान के राजस्थान के 299 पटवारियों को भू अभिलेख निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। राजस्व मंडल निबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि पटवारी से भूअभिलेख निरीक्षक पद पर मौलिक रूप से पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के तहत वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में पदोन्नत किए गए पटवारियों का पदस्थापन भूअभिलेख निरीक्षक पद पर किए जाने संबंधी आदेश शनिवार को जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत कार्मिकों को जिले भी आवंटित कर दिए गए हैं। साथ ही सभी जिला कलेक्टर को पदोन्नत कार्मिकों का पदस्थापन करने के आदेश जारी करने तथा वर्तमान पदस्थापन जिला परिवर्तित होने की स्थिति में कार्मिक को आवंटित जिले के लिए तत्काल कार्य मुक्त करने को कहा गया है। सभी कार्मिकों को तत्काल पदस्थापन स्थल पर कार्यालय अध्यक्ष के समक्ष कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Revenue board-2019 299 पटवारियों को भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर पदोन्नति
अजमेर।