Home National नीतीश कुमार का गिरिराज सिंह पर तंज….

नीतीश कुमार का गिरिराज सिंह पर तंज….

421
0

पटना।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने गिरिराज सिंह के ट्वीट पर बिना नाम लिए निोशाना साधा। पटना के गांधी मैदान में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की बातें बनाने की आदत होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं शुरू से इन लोगों को जानता हूं। ये लोग मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कुछ लोगों की आदत होती है की कुछ भी बयान देते हैं कि मीडिया में प्रचलित हो जाएं। शुरू से ही मेरी भावना रही है कि सबके लिए इज्जत का भाव रखें। जो दूसरों का सम्मान नहीं करता, वह व्यक्ति धार्मिक नहीं है। वह धर्म को बदनाम करना चाहता है। नीतीश कुमार ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि बिहार में सूखे की स्थिति है। उन्होंने लोगों से कहा कि सूखे को लेकर दुआ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here