Home Rajasthan महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम के दौरान मदन लाल सैनी का विवादित...

महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम के दौरान मदन लाल सैनी का विवादित बयान

439
0

जयपुर।

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में भाजपा संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रताप जयंती के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने विवादित बयान दिया। उन्होंने मुगल शासक अकबर को चरित्रहीन बताया। सैनी ने कहा कि अकबर ने मीना बाजार लगाया था। वहां सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर भेष बदलकर वहां जाता था और गलत काम करता था। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैनी ने यह बात कही। सैनी ने कहा कि महान वो होता है जो धर्म संस्कृति और सम्मान के लिए संघर्ष करता है।

उन्होंने कहा जब हम महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ते हैं तो देखते हैं कि उन्होंने किसी की जमीन हथियाने के लिए कोई काम नहीं किया। महाराणा प्रताप ने उनकी अधीनता स्वीकार नहीं की जिन्होंने इस देश पर आक्रमण किया था। जो इस देश को गुलाम बनाने आए थेए उनकी अधीनता महाराणा प्रताप ने स्वीकार नहीं की। इसलिए महाराणा प्रताप महान हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती पर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक सतीश पूनिया और कालीचरण सराफ भी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here