Home Rajasthan अब जयपुर शहर में होंगे 91 की बजाय 150 वार्ड

अब जयपुर शहर में होंगे 91 की बजाय 150 वार्ड

473
0

जयपुर।
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 193 स्थानीय निकायों में परिसीमन कर 1903 नए वार्ड बनाए हैं। अब नगर पालिका, परिषद व नगर निगमों में 5377 की जगह 7280 वार्ड होंगे। इस बीच, अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार पंचायतों के पुनर्गठन में भी जुट गई है। स्थानीय निकायों व पंचायतों का नवंबर 2014 में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पुनर्गठन किया था।

अब वार्डों का पुनर्गठन 2011 की जनसंख्या के आधार पर किया गया है। जयपुर शहर में अब 91 की बजाय 150 वार्ड होंगे। इस बार एक भी निकाय ऐसा नहीं है, जिसमें 20 से कम वार्ड हों। तीन शहरों में वार्डों की संख्या पहली बार 100 या इससे अधिक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से स्थानीय निकायों में वार्डों के पुनर्गठन के लिए 2-3 दिन पहले ही संकेत दिए गए थे। उनके निर्देश पर 193 निकायों के नए वार्ड तय कर दिए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here