कोलकाता।
जबसे कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमले की बात सामने आई है, तभी से पूरे देश में डॉक्टरों की स्ट्राइक जारी है और इसी के साथ वे प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे है। इस विरोध से मरीजो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमे उन्हें जांच और ओपीडी सेवा में दिक्कत आ रही है।
#WATCH Resident Doctors at Raipur's Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital raise slogans of 'We Want Justice' as they protest over violence against doctors in West Bengal. #Chhattisgarh pic.twitter.com/70BsCTmGLN
— ANI (@ANI) June 14, 2019
डॉक्टरों पर हुए इस हमले के विरोध में बहुत से डॉक्टरों ने आज इस्तीफा दे दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में एनआरएस मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर गत मंगलवार को हमला हुआ था जिसके बाद से यहां के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को वापस काम पर आने की हिदायत के बाद मसला और विकट हो गया है। डॉक्टरों ने ममता के दखल को धमकी के रूप में लिया है।