Home Rajasthan केंद्रीय कारागृह में सजा काट रहे कैदी की मौत

केंद्रीय कारागृह में सजा काट रहे कैदी की मौत

477
0

अलवर।
केंद्रीय कारागृह में सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। 42 वर्षीय बाबूलाल यादव के सीने में दर्द होन पर सुबह उसे दवाई दी गई, पर उसे कोई आराम नहीं मिला। कैदी की तबीयत में सुधार ना होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और कैदी के परिवार को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि बाबूलाल यादव 2007 से कोर्ट मार्शल की सजा भुगत रहा था। एक महीने पहले ही बीकानेर से उसे केंद्रीय कारागृह अलवर की ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here