Home National मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करेगी एंटीगुआ सरकार…

मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करेगी एंटीगुआ सरकार…

362
0

नई दिल्ली।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इस संदर्भ में बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं। ब्राउन के मुताबिक, भारत की ओर से लगातार इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा था। चोकसी एंटीगुआ में रह रहा था।

इस संदर्भ में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा है कर उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी कि मेहुल चोकसी को पहले यहां की नागरिकता मिली हुई थी। लेकिन अब इसे रद्द भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रखेंगे, जिस पर किसी तरह के आरोप लगे हों।

अब एंटीगुआ में मेहुल चोकसी पर किसी तरह का कानूनी रास्ता नहीं बचा है, जिससे वह बच सके इसलिए उसका भारत लौटना लगभग तय है।  गौरतलब है कि चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक को लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार होने का आरोप है। उसके प्रत्यर्पण के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here