दा एंगल।
नई दिल्ली।
वर्ल्डकप में भारत ने लगातार पांचवी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बहुत कुछ कहा। जिसमे उन्होंने धोनी के लिए गलत बोलने वाले लोगो को जवाब दिया। कल वेस्टइंडीज के साथ हुए मैच के बाद विराट कोहली ने इस मैच का असल विनर धोनी को बताया।
इसके साथ उन्होंने बताया की ‘धोनी जानते हैं कि उन्हें पिच पर क्या करना है। जब भी उनका दिन खराब होता है तो लोग बातें बनाने लग जाते हैं। हम उनके साथ हैं, उन्होंने हमें कई मैच जिताए हैं।’ इसके साथ विराट ने एक राज की बात बताते हुए कहा की धोनी हमे सन्देश भेजते रहते है की किस पिच पर हम कितने रन स्कोर कर सकते है। धोनी हमेशा बेस्ट रहेंगे और वो क्रिकेट के लीजेंड है।