Home Rajasthan आईपीएस भूपेंद्र सिंह यादव बने राजस्थान पुलिस के नए मुखिया

आईपीएस भूपेंद्र सिंह यादव बने राजस्थान पुलिस के नए मुखिया

517
0

जयपुर: भूपेन्द्र सिंह को राजस्थान का नया डीजीपी बनाया गया है। नए डीजीपी के आदेश कार्मिक विभाग ने देर रात जारी किए। वहीं, डीजीपी कपिल गर्ग आज रिटायर गए। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह यादव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पसंद के अधिकारी माने जाते हैं। भूपेंद्र सिंह यादव ने जोधपुर में एडीजी एसओजी के पद पर रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं.
1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं भूपेंद्र सिंह
भूपेंद्र सिंह यादव सन् 1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं। भूपेंद्र सिंह यादव का जन्म सन् 1959 को हरियाणा में हुआ था। बहरहाल, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठता एवं पसंद के आधार पर भूपेंद्र सिंह का चयन किया है, जो 6 महीने बाद हो रिटायर जाएंगे। हमेशा से भूपेंद्र सिंह की ईमानदार और बेदाग छवि रही है। यूपीएससी को भेजे गए पैनल में भूपेंद्र सिंह का नाम शामिल था। मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का अनुसरण किया। पैनल में तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के भी नाम शामिल थे. इनमें आलोक त्रिपाठी, ओपी गलहोत्रा और भूपेंद्र सिंह यादव का पैनल में नाम शामिल था, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने वरिष्ठता और पसंद के आधार पर भूपेंद्र सिंह यादव के नाम को हरी झंडी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here