दा एंगल।
जयपुर।
राजस्थान सरकार ने आज नौ आरएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 6 एपीओ आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग दे दी गई है। पुष्पा सत्यानी अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त गृह आशुतोश गुप्ता को अतिरिक्त निबन्धक, राजस्व मण्डल, अजमेर, रामलाल गुर्जर को संयुक्त शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, जयपुर, राजेंद्र शेखर मक्कड़ को शासन उप सचिव, गृह विभाग के पद पर लगाया गया है।
इसी तरह महेंद्र सिंह राठौड़ को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में उपायुक्त, गोविन्द सिंह देवड़ा को रजिस्ट्रार, गोविन्द गुरु जनजातीय विश्विद्यालय बांसवाड़ा, बीना महावर को उप निबन्धक, राजस्व मण्डल, अजमेर, मीनाक्षी मीणा को उप निदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड, जयपुर और राकेश कुमार गुप्ता प्रथम को उपखण्ड अधिकारी, सरवाड़ अजमेर के पद पर लगाया गया है।