दा एंगल।
नई दिल्ली।
देश की राजधानी में एक महिला शिक्षक के यौन शासन का मामला सामने आया है। दिल्ली के जसोल में एक महिला शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते बताया कि प्रिंसिपल द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर उसका दुष्कर्म किया ,और साथ ही प्रिंसिपल ने उसका आपत्तिजनक विडियों भी बनाया और किसी को इस कृत्य के बारे में बताने पर विडियों को वायरल करने की धमकी दी। प्रिंसिपल ने पहली बार जून 2017 में महिला टीचर के साथ दुष्कर्म किया था उसके बाद प्रिंसिपल ने कई बार विडियों का डर दिखाकर उसका यौन शोषण किया।
पीड़ित शिक्षिका ने गुरुवार को सरिता विहार थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।