कोलकाता: भारत में क्रिकेट खेल नहीं एक जुनून हैं। भारत में क्रिकेट के करोड़ों प्रशंसक है। उनका क्रिकेट के साथ खेल नहीं भावना से भी जुड़ाव है। भारत की जीत पर जहां जमकर आतिशबाजी होती है। वहीं हारने पर लोगों में मातम से छा जाता है। लोग खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। इन दिनों इंग्लंैड में विश्व कप चल रहा है। भारत जहां लीग मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई। न्यूजीलैंड और भारत के बीच चल रहे सेमीफाइनल मैच के दौरान शुरू में जहां भारत की हालत खराब थी, लेकिन धोनी और रवीन्द्र जडेजा की शानदार पारियों ने मैच में रोमांच भर दिया। कोलकाता के श्रीकांत मैती मोबाइल पर मैच देख रहा था। ग्यारह गेंदों पर 25 रन चाहिए थे। धोनी ने एक गेंदी और वो दो रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान दूसरे रन के लिए दौड़ते समय धोनी को मार्टिन गुप्टिल ने रन आउट कर दिया। उधर धोनी रन आउट हुए इधर लाखों करोड़ों फैंस के दिल टूटे गए। श्रीकांत मैती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी सांस बंद हो गई।