Home Rajasthan बदली रिश्तों की परिभाषा, देवर ने ली भाभी की जान

बदली रिश्तों की परिभाषा, देवर ने ली भाभी की जान

692
0

दा एंगल।

बूंदी।

देवर भाभी का रिश्ता खट्टा मिठा होता है, पर बूंदी के नमान थाना क्षेत्र में देवर भाभी का एक ऐसा रिश्ता सामने आया है जिसने इस रिश्ते को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां एक देवर ने सरिये से पीट पीट कर अपनी भाभी की जान ले ली। पीड़िता बिसरा के देवर सुखलाल ने कल उसकी सरिये से पीटाई की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब सुखलाल ने बिसरा पर हाथ उठाया हो इससे पहले भी उसने बिसरा को बुरी तरह पीटा था। तब महिला कोमा में चली गई थी और उसकी जान बच गई थी। तब नमाना थाना क्षेत्र की पुलिस ने देवर सुखलाल पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उसकी हिम्मत और बढ़ गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here