Home National Snake day: क्या उड़ने वाला सांप सच में होता है…

Snake day: क्या उड़ने वाला सांप सच में होता है…

756
0

दा एंगल।

Snake day

क्या सच में सांप दूध पीते है… क्या सच में एक सांप मारने पर दूसरा सांप आता है…क्या उड़ने वाला सांप सच में होता है? आपके सभी सवालो के जवाब आज सांप दिवस पर हम बताते है आपको। ऐसे कई मिथ है जो अंध विश्वास की तरह सब पर छाए हुए है।

क्या एक सांप को मारने पर दूसरा सांप बदला लेने आता है…


फिल्मो की दुनिया में हमने देखा है की अगर नाग मर जाता है तो नागिन बदला लेने आती है। लेकिन ये सिर्फ फिल्मो में ही होता है। असल में ऐसा कुछ नहीं होता। जब सांप अपनी फैमिली बढ़ाने के बारे में सोचते है तब जरुरी नहीं है की अगर आपने एक सांप को देख लिया तो दूसरा आसपास हो। ये महज़ एक अफवाह है।

क्या सांप दूध पीते है…

अक्सर लोग सांपो को दूध पिलाने की बात करते है। लेकिन विज्ञान तो कुछ और ही कहता है। विज्ञान के अनुसार सांप डेयरी के उत्पादों को पचा ही नहीं सकते। वो दूध सिर्फ तभी पी सकते है अगर उन्हें प्यास लगी है तो।

क्या उड़ने वाला साप होता है…

दरससल ऐसा कोई सांप है ही नहीं जो उड़ सके। ऐसे सांप जरूर है जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जा सकते है और पेड़ के ऊपर चढ़ सकते है लेकिन ऐसा कोई सांप है ही जो उड़ सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here