दा एंगल।
नई दिल्ली।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सेना की वर्दी पहने नजर आएंगे। वह 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन जॉइन करेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे और इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे।
लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे। यह यूनिट कश्मीर में है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी के जिम्मे पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी रहेगी। वह जवानों के साथ ही रहेंगे। वो इस समय कश्मीर में विक्टर फोर्स का हिस्सा रहेंगे।