Home National मिसाइल मैन के लिए क्या बोले सीएम अशोक गहलोत…

मिसाइल मैन के लिए क्या बोले सीएम अशोक गहलोत…

460
0

दा एंगल।

जयपुर।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज चौथी पुण्य तिथि है। अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, डॉ अब्दुल कलाम आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उनकी सरल जीवन और दूरदर्शी सोच हमेशा देश के लिए एक प्रेरणा होगी।

गौरतलब है कि चार साल पहले 27 जुलाई को उनका निधन मेघालय के शिलांग में हुआ था। यहां वो लेक्चर देने गए थे। कलाम ने अपने आखिरी कुछ घंटे ऐसे बिताए जो यादगार है। उनकी आखिरी इच्छा, उनके आखिरी शब्द, सब हमें बताते हैं कि वो देश के लिए कितना सोचते थे।

भारत की अग्निश् मिसाइल को उड़ान देने वाले मशहूर वैज्ञानिक अब्दुल कलाम आईआईएम शिलॉन्ग में लेक्चर दे रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने कहा था कि उनके निधन होने पर कोई राजकीय अवकाश न हो और सब अपना काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here