Home Crime टोंक में चाकुओं से गोदकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या

टोंक में चाकुओं से गोदकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या

431
0

दा एंगल।

टोंक।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले राजस्थान पुलिस के एक जवान की बदमाशो ने चाकुओं से घोंपकर हत्या कर दी। घटना प्रदेश के टोंक जिले की है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। घटना शुक्रवार रात की है।

पुलिस लाइन में था चालानी गार्ड
हादसे का शिकार पुलिस कांस्टेबल मुकेश चैधरी टोंक जिले के मेहन्दवास का रहने वाला था। मुकेश फिलहाल जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में चालानी गार्ड के रूप मंे कार्यरत था। शुक्रवार रात वह अपनी ड्यूटी कर घर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ बदमाशो ने उस पर चाकुओं से तोबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मुकेश को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया।


जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका
मुकेश के शरीर पर चाकुओं के 9 घाव मिले हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। टोंक पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here